Site icon Socialblize

5 कॉलेजों में कैंटीन खिला रहे थे एक्सपायरी खाना:गलत लेबलिंग और एक्सपायर्ड फूड मिलने पर नोटिस- ये हैं फूड सेफ्टी के नियम

कर्नाटक के 5 मेडिकल कॉलेजों की कैंटीन्स छात्रों को एक्सपायरी डेट का खाना परोसे रहे थे। शनिवार को फूड सेफ्टी विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान कैंटीन में एक्सपायर्ड फूड आइटम्स के साथ-साथ गलत लेबलिंग वाले पैकेट भी मिले। मामला सामने आने के बाद फूड सेफ्टी विभाग ने संबंधित कैंटीनों के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी आईएनएस ने भी एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है। A total of 34 hostel canteens and kitchens at government and private medical colleges were inspected on August 27. Notices were issued to five facilities, while expired food items, including 7 kg rava and 8 litres of milk, were seized. Legal action is being initiated under food… pic.twitter.com/91RUR6gJlu— IANS (@ians_india) August 28, 2026 राज्य में सरकारी और प्राइवेट दोनों मिलाकर कुल 74 मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें लगभग 15 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 27 अगस्त को सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की 34 हॉस्टल कैंटीन और किचन की जांच की गई। इनमें से 5 जगहों को नोटिस दिया गया। जांच के दौरान 7 किलो रवा और 8 लीटर दूध समेत एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री जब्त की गई। फूड सेफ्टी कानून के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 27 अगस्त को सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के हॉस्टल में चल रही 34 कैंटीन और किचन की जांच की गई। जांच में कमियां मिलने पर 5 कैंटीन और किचन को नोटिस जारी किया गया। एक कैंटीन में खाद्य सामग्री की लेबलिंग से जुड़ी गड़बड़ी मिली। वहीं किचन में रखा 7 किलो एक्सपायर्ड रवा और 8 लीटर दूध मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इन गड़बड़ियों को लेकर फूड सेफ्टी कानून के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित कैंटीन संचालक को आगे की कार्रवाई के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) के सामने पेश किया जाएगा। ADM इस मामले में सुनवाई करेंगे। हॉस्टल-मेस और कैंटीन में फूड सेफ्टी के जरूरी नियम ——————- ये खबरें भी पढ़ें… 1- MPESB में 1700 पदों पर निकली भर्ती:आज से आवेदन शुरू, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 1700 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 29 अगस्त–17 सितंबर तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

Exit mobile version