बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2003 में फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कैटरीना ने अपने करियर में ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी, ‘जब तक है जान’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ की कुल नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.
