रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात एक गर्भवती महिला अधिकारी, नाजिया खानम का शव उनके घर की खिड़की से लटका हुआ मिला. नाजिया तीन महीने की गर्भवती थीं. उनकी मौत को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं. ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है और पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का हवाला दे रहा है. वहीं, नाजिया के मायके वालों ने इसे हत्या करार दिया है और ससुराल वालों पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को रिकॉर्ड करने की माँग भी उठी है.
