समय का चक्र देखिए, धर्मेंद्र प्रधान ने जिस पेपर लीक के मुद्दे पर 29 साल पहले खुद विरोध प्रदर्शन किया था, अब उसी मुद्दे पर उन्हें अपना केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद छोड़ना पड़ा है. धर्मेंद्र प्रधान ने 1997 में पेपर लीक के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें 1500 छात्रों ने भाग लिया था. उस दौरान उन्हें लाठीचार्ज का भी सामना करना पड़ा था.
