Site icon Socialblize

18,600 फीट की ऊंचाई पर बचाई घायल शख्‍स की जान, इंडियन आर्मी का सलाम

लद्दाख के नुन-कुन क्षेत्र के पास 18,600 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना के एविएशन पायलटों ने बेहद साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर एक घायल व्यक्ति की जान बचाई. खड़ी ढलान, तेज हवाओं और हेलिकॉप्टर उतारने की जगह न होने के बावजूद पायलटों ने गैर-जरूरी उपकरण हटाकर और सीमित ईंधन के साथ मिशन को अंजाम दिया. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हेलिकॉप्टर का एक स्किड ढलान पर टिकाकर घायल को सुरक्षित निकाला गया.

Exit mobile version