छत्रपति संभाजीनगर से सूरत जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस रविवार दोपहर कन्नड़ घाट में 150 फीट गहरी खाई के मुहाने पर लटक गई, जिससे उसमें सवार करीब 49 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई. यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई.
