116 साल की बुर्जुग महिला ने तिरुमला की पहाड़ी पर बने मंदिर में पैदल पहुंचकर बता दिया कि मन में सच्ची भक्ति हो, तो पहाड़ भी झुक जाते हैं. नवनीथम्मा ने ठान लिया था कि आंध्र प्रदेश में पहाड़ी पर स्थित तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शने करने हैं. इसके लिए वह 9 किलोमीटर पैदल चलीं और लगभग 3550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान के द्वार तक पहुंच गईं. इस महिला के हौसले को सलाम करते हुए तिरुमाला मंदिर ट्रस्ट ने उनको वीआईपी दर्शन कराए.
116 साल की दादी ने पैदल चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां

