मुंबई में हॉलीवुड के दिग्गज सितारों का देसी अंदाज देखने को मिला. फिल्म ‘The Odyssey’ के लॉन्च से पहले मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन, अभिनेता टॉम हॉलैंड और मैट डेमन मुंबई के प्रसिद्ध चाय-बन मस्का का स्वाद लेते नजर आए. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. दुनियाभर में अपनी फिल्मों के लिए मशहूर ये सितारे जब मुंबई के लोकल फ्लेवर का आनंद लेते दिखे, तो यह पल लोगों के लिए बेहद खास बन गया. आखिर क्या है मुंबई के चाय-बन मस्का की वह खासियत जिसने हॉलीवुड स्टार्स को भी अपना दीवाना बना दिया? देखिए यह खास रिपोर्ट.
