Site icon Socialblize

हैदराबाद में बेकाबू Ferrari का कहर, अपार्टमेंट के गेट से टकराई लग्जरी कार

तेलंगाना के हैदराबाद के फिल्म नगर स्थित रोड नंबर-5 पर रविवार तड़के एक Ferrari स्पोर्ट्स कार हिल व्यू अपार्टमेंट्स के मुख्य गेट से जा टकराई. हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार लग्जरी कार ने अपार्टमेंट के गेट को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए और वाहन वहीं छोड़ गए. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज की जांच कर रही है. मामले की आगे की जांच जारी है

Exit mobile version