शिरडी के श्री साईं बाबा समाधि मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्ति का माहौल देखने को मिला. गुरु पूर्णिमा उत्सव की शुरुआत के साथ ही एक भक्त ने साईं बाबा को गुरुदक्षिणा के रूप में 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एक भव्य सोने का मुकुट भेंट किया. आंध्र प्रदेश के वेल्लोर निवासी श्रीनिवास राव ने 642 ग्राम वजन का खूबसूरत सोने का मुकुट साईं बाबा को अर्पित किया. लगभग 1.03 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस मुकुट पर नवग्रहों की बारीक नक्काशी की गई है और इसे अमेरिकन डायमंड्स से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई है.
