हापुड़ में अवैध खनन को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि सतीश को करीब 30 से 35 मीटर तक घसीटा गया. ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर ट्रैक्टर का पीछा किया और घेराबंदी की कोशिश की. इसी दौरान चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. हादसे में ट्रैक्टर चालक, घुंघराला गांव निवासी कलीम भी गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने खनन माफिया पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.
