अमेरिका और इजरायल के विनाशकारी हवाई हमलों में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के जनाजे की रस्में शनिवार को राजधानी तेहरान में पूरे राजकीय सम्मान (State Funeral) के साथ शुरू हो गई हैं। इस वक्त पूरा ईरान गहरे मातम और आक्रोश में डूबा हुआ है। तेहरान की सड़कों पर लाखों लोगों का एक ऐसा ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ पड़ा है, जिसने पूरी दुनिया की निगाहें इस मध्य-पूर्व (Middle East) के घटनाक्रम पर टिका दी हैं
हर तरफ लोगों का हुजूम, अली खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

