अयोध्या की हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावे पर विवाद छिड़ गया है. पूर्व डीजीपी बृजलाल ने दावा किया कि वर्ष 2003 में तत्कालीन सरकार के दौरान हनुमानगढ़ी के सामने इफ्तार और नमाज कराने की कोशिश हुई थी, लेकिन तत्कालीन एसएसपी के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो पाया.
