Site icon Socialblize

स्कॉटलैंड ने जीता 5000वां वनडे:कनाडा को 9 रन से हराया; फेनली मैकार्थी ने शतक लगाया

स्कॉटलैंड ने वनडे क्रिकेट के 5000वें मैच में कनाडा को 9 रन से हरा दिया। डंडी (स्कॉटलैंड) में खेले गए ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के इस ऐतिहासिक मुकाबले में फिनले मैकक्रीथ ने शतक लगाया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। टॉस हारकर बैटिंग कर रही स्कॉटिश टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए। जवाब में कनाडा 49.2 ओवर में 272 रन पर ऑलआउट हो गया। ब्रैंडन मैकमुलेन ने 3 और ओलिवर डेविडसन ने 2 विकेट लिए। स्कॉटलैंड की खराब शुरुआत, मुंसे जीरो पर आउट स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब रही और जॉर्ज मुन्से खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद मैकक्रीथ और ब्रैंडन मैकमुलेन ने पारी संभाली। मैकक्रीथ ने 140 गेंदों पर 112 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। रिची बेरिंगटन ने 29 और माइकल जोंस ने 36 रन बनाए। अंत में सफयान शरीफ ने 8 गेंदों पर नाबाद 22 और ऑलिवर डेविडसन ने 4 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाकर स्कॉटलैंड का स्कोर 281 रन तक पहुंचाया। कनाडा के लिए जाहिद शिरजाद ने 3 और कलीम सना ने 2 विकेट लिए। युवराज समरा ने कनाडा को तेज शुरुआत दिलाई 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युवराज समरा ने 65 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। लेकिन उनके आउट होने के बाद कनाडा की पारी लड़खड़ा गई। हार्श ठाकर ने 52 गेंदों पर 23 रन बनाए, जबकि निकोलस किर्टन 16 और श्रीयस मुवा 22 रन बना सके। इसके बाद कप्तान साद बिन जफर ने नाबाद 40 और अंश पटेल ने 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर कनाडा को जीत के करीब पहुंचाया। एहसान के ओवर में पलटा मैच कनाडा जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन 49वें ओवर की पहली बॉल पर अंश पटेल 41 रन के स्कोर पर रनआउट हो गए। इसी ओवर में जैनुल्लाह एहसान ने कलीम सना (एक रन) को बोल्ड कर दिया। फिर 50वें ओवर में सफयान शरीफ ने जाहिद शिर्जाद को मुन्से के हाथों कैच कराकर कनाडा को ऑलआउट कर दिया। इससे पहले ब्रैंडन मैकमुलेन और ऑलिवर डेविडसन ने कनाडा के मध्यक्रम पर दबाव बनाया। ———————————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे वर्ल्डकप की तैयारी में नामीबिया दौरे पर जाएंगे; तीनों देशों के बीच टी-20 ट्राई सीरीज 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों के तहत साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया अगले महीने नामीबिया में व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Exit mobile version