बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों, सोनू सिंह और मोनू सिंह को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिस पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपराधियों की कमर में खुद पिस्टल रखकर उन्हें फंसाया है.
सोनू-मोनू को पकड़ने के वीडियो में दिखा ‘पिस्टल ड्रामा’, पुलिस के दावों पर उठे गंभीर सवाल

