Site icon Socialblize

सोनीपत में गूंजे ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, वकीलों ने किया समर्थन

हरियाणा के सोनीपत में बलूचिस्तान के समर्थन में वकीलों ने प्रदर्शन किया और ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बलूचिस्तान का झंडा भी लहराया और अपने समर्थन का इजहार किया. वकीलों का दावा है कि बलूचिस्तान ने कभी पाकिस्तान के शासन को स्वेच्छा से स्वीकार नहीं किया और 11 अगस्त 1947 से ही खुद को भारत के करीब मानता रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा कर रखा है. प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने भारत सरकार से बलूचिस्तान के मुद्दे का समर्थन करने की अपील की और कहा कि वे इस मामले को संयुक्त राष्ट्र (UN) और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) तक ले जाने का प्रयास करेंगे. साथ ही उन्होंने एक बड़ी रैली निकालने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र को खून से पत्र लिखकर अपनी मांगों को उठाया जाएगा.

Exit mobile version