Site icon Socialblize

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मिजोरम के सैकड़ों छात्र, एक सुर में गाया ‘3 Idiots मूवी का गाना

मिजोरम की राजधानी आइजोल से विरोध प्रदर्शन की एक बेहद अनोखी और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. गुरुवार शाम वनापा हॉल (Vanapa Hall) के बाहर सैकड़ों छात्रों ने इकट्ठा होकर देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. लेकिन विरोध का यह तरीका बेहद अलग था. छात्रों ने किसी हंगामे या नारेबाजी की जगह, मशहूर फिल्म ‘3 Idiots’ का गाना ‘गिव मी सन शाइन’ एक सुर में गाकर अपना विरोध दर्ज कराया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Exit mobile version