सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक आखिरकार हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. वह 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था. इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. वहीं, उनका इलाज चल रहा था और आज डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है.
