Site icon Socialblize

सैमसन जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम से बाहर:वैभव सूर्यवंशी को मौका, श्रेयस कप्तान; 23 जुलाई से शुरू होगी 3 मैचों की सीरीज

भारत ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन को टीम में बाहर कर दिया है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरी टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेली जाएगी। टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और मयंक यादव जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। BCCI ने साथ ही बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शिवम दुबे को भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Exit mobile version