हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़िया अपनी अनोखी मॉडिफाइड बाइक की वजह से चर्चा में आ गया। बाइक में सैंकड़ों हॉर्न लगाए गए थे, जिससे वह सड़क पर चलती-फिरती ‘साउंड फैक्ट्री’ बन गई थी। शंकराचार्य चौक पर चेकिंग के दौरान कनखल थाना पुलिस ने बाइक को रोका, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा और वाहन को सीज कर दिया. यह कार्रवाई अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

