Site icon Socialblize

सूर्यकुमार बोले-वैभव तुम्हारे सफर की शुरुआत, देश का मान बढ़ाओ:कप्तानी से हटाए जाने पर कहा- नाराज नहीं, टीम के साथ; सोशल मीडिया पर झूठी खबरें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू पर बधाई दी है। सूर्या ने कहा कि वैभव अभी अपने शानदार सफर की शुरुआत में हैं। पूर्व कैप्टन बोले- वैभव तुम हर पल का लुत्फ उठाओ और अपने देश का मान बढ़ाना जारी रखो। सूर्या ने सोशल मीडिया पर वायरल उस बयान को झूठा बताया, जिसमें कहा जा रहा था कि वे टीम से बाहर होने और कप्तानी छीने जाने से नाराज हैं। सूर्या ने मंगलावर को सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा- मैं हमेशा टीम के साथ हूं और सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा उनका बयान झूठा है। 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है। उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स की टीम से भी बाहर कर दिया गया था। सूर्या की पोस्ट, वैभव को बधाई वैभव ने महज 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने सचिन और शेफाली वर्मा का सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ा। इस मैच में वैभव ने सिर्फ 14 रन बनाए। सूर्यकुमार ने मंगलवार को की गई पोस्ट में उन्हें बधाई दी। टीम से ड्रॉप होने पर कड़वाहट नहीं- सूर्या सूर्यकुमार ने X पर लिखा- कप्तानी जाने या टीम से ड्रॉप होने को लेकर कोई कड़वाहट नहीं है। भारतीय टीम को पूरा सपोर्ट मिलता रहेगा। मुझे पता लगा है कि इंटरनेट पर वायरल एक बयान गलत तरीके से मुझसे जोड़ा जा रहा है। साफ कर देना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। ऐसी बिना जांच वाली खबरों पर भरोसा न करें और न ही इन्हें शेयर करें। भारतीय टीम के लिए बेहद खुश हूं और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। टीम का हर खिलाड़ी देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा है और उन्हें हमेशा पूरा समर्थन मिलेगा। सूर्या टी-20 में सबसे सफल भारतीय कप्तान सूर्या टी-20 में भारत के सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते , 8 हार और दो मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था। जिम्बाब्वे दौरे पर भी वैभव टीम में, सैमसन बाहर ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डेब्यू कैप मिलते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी: भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने, इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 15 साल 99 दिन में पहला मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को फिर मौका: लगातार तीसरी सीरीज में चुने गए, रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी BCCI ने जिम्बाब्वे में 23 से 26 जुलाई तक होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। बोर्ड ने उनको बाहर करने की कोई वजह भी नहीं बताई है। वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। पूरी खबर

Exit mobile version