गुजरात के सूरत से पुलिस की एक कार्रवाई इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. सलाबतपुरा थाना क्षेत्र में हुए एक जानलेवा चाकू हमले के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस वारदात के रिकंस्ट्रक्शन के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची. इसी दौरान आरोपियों की इलाके में पैदल परेड कराई गई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
