छात्रों ने दिल्ली में सोमवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ दिल्ली में ही छात्र सड़कों पर उतरे थे, कई अन्य शहरों में भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. मुंबई में शरद पवार की पार्टी हल्ला बोल रही थी. नवी मुंबई में स्कूली छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. कोल्हापुर में शिवाजी यूनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं, जयपुर में आम लोग प्रदर्शन पर बैठे थे. जयपुर के अलावा सूरत में मेडिकल के छात्र सड़कों पर उतरे थे. साथ ही पटना में विधानसभा के बाहर राजद नेता प्रदर्शन कर रहे थे.
