Site icon Socialblize

सिया की बेशर्मी का VIDEO! केतन मर्डर केस की आरोपी ने कैमरे पर की शर्मनाक हरकत

पुणे से एक बेहद हैरान कर देने वाला और शर्मनाक वीडियो सामने आया है. चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी सिया गोयल ने सारी हदें पार कर दी हैं. पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद उसके चेहरे पर अपने किए का कोई पछतावा नहीं दिखा, बल्कि उसने मीडिया के कैमरों के सामने सरेआम बेशर्मी का प्रदर्शन किया. दरअसल, पुणे ग्रामीण पुलिस मामले की जांच और सबूत जुटाने के लिए सिया गोयल को उसके मार्केट यार्ड स्थित आवास पर लेकर गई थी. जांच पूरी होने के बाद जब पुलिस उसे वापस ले जा रही थी, तब घर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ था. जैसे ही सिया गोयल बाहर निकली और उसने मीडिया प्रतिनिधियों के कैमरे देखे, वह भड़क गई. उसने कैमरे की तरफ देखकर अश्लील इशारे किए, यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Exit mobile version