Site icon Socialblize

सिक्किम में भी नेपाल जैसा खतरा! 85 ग्लेशियल झीलों की हुई मैपिंग, 7 के टूटने का बड़ा खतरा!

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने NDTV से सिक्किम और हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) आपदा के खतरे पर खास बातचीत की. डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सिक्किम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SDMA) ने राज्य में स्थित 85 ग्लेशियल झीलों का व्यापक मानचित्रण (मैपिंग) किया है. इनमें से 17 झीलें अत्यधिक संवेदनशील पाई गई हैं, जिनका लगातार ग्लेशियल रिट्रीट हो रहा है. इनमें से 7 झीलें अति-संवेदनशील श्रेणी में हैं, जो किसी बड़े भूकंप, भूस्खलन या बादल फटने (क्लाउड बर्स्ट) की स्थिति में टूट सकती हैं, जिससे राज्य में भीषण ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) का गंभीर खतरा बना हुआ है. आइए आपको बताते हैं उन्‍होंने और क्‍या-क्‍या कहा. 

Exit mobile version