Site icon Socialblize

सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी! झारखंड पुलिस का हवलदार गिरफ्तार

 

झारखंड में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सरायकेला-खरसावां में ग्रामीणों ने JSSC के जरिए नौकरी दिलाने का दावा करने वाले एक शख्स को पकड़ लिया. जांच में पता चला कि आरोपी कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस के इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) में तैनात हवलदार सुशील कुमार है. आरोप है कि उसने कई अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूली. जब नौकरी नहीं मिली तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Exit mobile version