समंदर का नया बाहुबली आईएनएस महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना में शामिल हो गया है. इस अत्याधुनिक युद्धपोत में 75 फीसदी से अधिक स्वदेशी उपकरणों और तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. यह युद्धपोत आधुनिक हथियारों और सेंसरों से लैस है, जो इसे हवाई हमलों, दुश्मन के युद्धपोतों और पनडुब्बियों से मुकाबला करने में सक्षम बनाते हैं. आईएनएस महेंद्रगिरि एक साथ हवा, सतह और समुद्र के भीतर मौजूद लक्ष्यों पर हमला कर सकता है. इसमें उन्नत स्टेल्थ तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे दुश्मन के रडार के लिए इसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता है.
