Site icon Socialblize

शिक्षकों की कमी पर सड़क पर उतरे छात्र, लखनऊ में किया रोड जाम

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर जय नारायण स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और कुछ देर के लिए रोड जाम कर दिया. छात्रों का आरोप था कि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने की वजह से उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया.

Exit mobile version