राजस्थान के जालौर जिले के मेंगलवा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने स्कूल पर ताला लगाकर और मुख्य बाजार मार्ग पर धरना देकर करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया. प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया. प्रशासन ने तत्काल चार शिक्षकों की नियुक्ति और शेष तीन शिक्षकों को 10 दिनों के भीतर लगाने का आश्वासन दिया है. छात्रों ने चेतावनी दी कि तय समय में नियुक्तियां नहीं होने पर वे फिर से आंदोलन करेंगे
