Site icon Socialblize

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद

मानसून के कारण हुई भारी बारिश के चलते श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर हिमकोटी के पास बैटरी कार ट्रैक पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की एक छोटी घटना सामने आई है. हालांकि, यात्रा सामान्य रूप से जारी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. एहतियात के तौर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अगले आदेश तक बैटरी कार सेवा के मार्ग को बंद कर दिया है. इस घटना में किसी भी श्रद्धालु या स्टाफ सदस्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैटरी कार ट्रैक पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही सेवा दोबारा शुरू की जाएगी.

Exit mobile version