एयर इंडिया का विमान पहले दिल्ली से फुकट गया. फ्लाइट के दौरान ही पायलट जब बाथरूम गया, तो उसने क्रू मेंबर को अपनी सीट पर बिठा दिया और इसी दौरान पायलट ने क्रू मेंबर को किसी बात पर डाटा भी. पायलट ने उसके साथ बेहद खराब व्यवहार किया. क्रू मेंबर बहुत असहज हो गया और सीट संभाल नहीं सका. मामला सुलझाने के लिए पायलट ने बाद में पार्टी रखी फ्लाइट के बाद क्रू मेंबर को मनाने की कोशिश हुई. उसी फ्लाइट के फुकेट से दिल्ली जाने का वक्त हुआ, तो बोर्डिंग में पायलट अजीब और अस्त व्यस्त दिख रहा था जिस वक्त वो विमान में चढ़ रहा था. जब हवा में विमान 300 फीट नीचे अचानक आ गया, उस वक्त पायलट अपनी सीट पर नहीं था. दावा है कि पायलट कॉकपिट के फर्श पर बैठा हुआ था. क्रू इंचार्ज ने पायलट को वापस सीट पर पहुंचाया और लैंडिंग के बाद पायलट केबिन में पहुंचाया. पायलट ने एक पैर में जूते और मोजे तक नहीं पहन रखे थे, हालत ये थी.
