भारत में जब कोई पायलट विमान उड़ाने के लिए जाता है, तो उसके कई टेस्ट होते हैं. सबसे पहले ब्रीथ एनालाइजर होता है, जो पायलट और क्रू मेंबर के लिए बेहद जरूरी होता है. ये टेस्ट अल्कोहोल यानी शराब की जांच के लिए मशीन से फूंक मारना होता है. नियम के मुताबिक, टेस्ट की रीडिंग पॉइंट जीरो जीरो जीरो होनी चाहिए. इसके अलावा आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से टेस्ट होते हैं.
