वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित एक ऑटोमोबाइल शोरूम में एक अनोखी और हैरान कर देने वाली चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक चोर गेट काटकर बाइक एजेंसी में घुसा. 4 घंटे तक अंदर मौजूद रहा. कॉफी बनाकर पी. वॉशरूम में नहाया. काउंटर पर अंडर गारमेंट सुखाये. गाना बजाकर लुंगी डांस किया फिर मैनेजर की 4.70 लाख की KTM बाइक लेकर फरार हुआ.
