वायनाड में लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो देख लोगों के होश उड़ गए. पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक कर नीचे आ गया. इस लैंडस्लाइड की चपेट में कई लोग आ गए. बताया जा रहा है कि वायनाड में कल्लाडी टनल के काम वाली जगह पर भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई. इस हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है. भारी बारिश की वजह से वहां काम पहले ही रोक दिया गया था. केरल स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (KSDMA) ने बताया कि इस इलाके में पिछले 24 घंटों में 265 एमएम बारिश हुई है. यही वजह रही कि यहा लैंडस्लाइड हुई है.
वायनाड के लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो

