Site icon Socialblize

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट में तीन रेसलर्स पर हमला:उसोज और सिकोआ घायल ;खून से सने विजुअल्स को ब्लर किए गए

WWE के मंडे नाइट रॉ के हालिया एपिसोड में द उसोज, जिमी उसो और सोलो सिकोआ पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शो के कमेंटेटर जो टेसिटोर ने इसकी जानकारी दी। हमले के वीडियो में इतना खून-खराबा था कि टीवी स्क्रीन पर विजुअल्स को ब्लर किया गया। फुटेज को फ्रीज करके सेंसर भी करना पड़ा। द उसोज पर कार के पास हमला रॉयस कीज और OTM ने रॉ की शुरुआत में द उसोज, जिमी उसो पर हमला कर दिया।हमलावरों ने जिमी को कार के ऊपर पटक दिया। इसके बाद जे उसो को भी बुरी तरह पीटा गया। जे का चेहरा खून से लथपथ नजर आया, जिसके कारण WWE ने टीवी पर उस हिस्से को ब्लर कर दिया। हमले के दौरान जैकब फाटू वहां पहुंचे और हमलावरों का पीछा करने की कोशिश की। हालांकि, रॉयस कीज और OTM वहां से निकल गए। इस हमले ने रॉयस कीज और OTM को WWE में एक बड़े खतरे के तौर पर स्थापित कर दिया है। सोलो सिकोआ पर बैकस्टेज हमला सोलो सिकोआ को बैकस्टेज निशाना बनाया गया। इसके बाद वह घायल हालत में पड़े मिले। इस हमले के लिए रोमन रेंस का नाम सामने आया, लेकिन रेंस ने इसमें अपना हाथ होने से इनकार किया। रेंस ने एलए नाइट का नाम भी इस मामले में नहीं जोड़ने की बात कही। तीनों को मेडिकल सेंटर ले जाया गया जो टेसिटोर ने बताया कि रॉ में हुई घटना के बाद कई स्टार्स को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि सोलो सिकोआ, जे उसो और जिमी उसो को स्थानीय मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर इन तीनों की चोटों का आकलन कर रहे हैं। जो टेसिटोर ने कहा,’हमें अभी इस बात की जानकारी मिली है, जो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। सोलो सिकोआ, जे उसो और जिमी उसो को लेकर जानकारी मिली है कि तीनों को WWE रॉ एपिसोड के बाद लोकल मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया। वहां उनके कई चोट लगने की जानकारियां भी सामने आई हैं। ———————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम से बाहर:जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए नहीं चुने गए; जोएल डेविस को मौका, स्टार्क-कमिंस की वापसी ऑस्ट्रेलिया ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को टीम में जगह नहीं मिली है। पूरी खबर

Exit mobile version