Site icon Socialblize

वर्ल्ड पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप 2026:राहुल शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीता, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सर्बिया के नोवी साद में चल रहे वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 में भारत के राहुल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। राहुल शर्मा ने इस टूर्नामेंट में न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले निशानेबाज राहुल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राहुल शर्मा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है और उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगी। मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज जीता इससे पहले शनिवार को राजस्थान की पैरा निशानेबाज और अर्जुन पुरस्कार-2024 से सम्मानित मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज जीता था। उन्होंने SH1 वर्ग की R2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए प्रतियोगिता का पहला पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में भारत का मेडल खाता भी खोला।

Exit mobile version