Site icon Socialblize

वक्फ की जमीनों पर मुंह में फेविकोल क्यों लगा लेते हो.. योगी का विपक्ष पर पलटवार

यूपी के प्रतापगढ़ में आयोजित एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अयोध्या के नव-निर्माण की सराहना की और विपक्ष के “दोहरे चरित्र” पर गंभीर सवाल उठाए. सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कई पुराने मुद्दों पर सवाल दागे. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों और कमजोर तबके की हजारों हेक्टेयर जमीन को वक्फ के नाम पर कब्जा कर बेच दिया गया, लेकिन इस पर कांग्रेस और सपा के मुंह पर “फेविकोल” लग जाता है.

Exit mobile version