Lawrence Bishnoi Gang : दुनिया इस समय महाशक्तियों की ताकत की राजनीति और बढ़ते संघर्षों को लेकर चिंतित है. इसी बीच भारत की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर है. लॉरेंस बिश्नोई के अपराधों की फेहरिस्त इतनी लंबी बताई जा रही है कि दुनिया की सबसे बड़ी जांच एजेंसियों में शामिल FBI भी उसके नेटवर्क से जुड़े तथ्यों और सबूतों को खंगालने में जुटी हुई है. हाल ही में सार्वजनिक हुई चार्जशीट और जांच दस्तावेजों से यह संकेत मिला है कि लॉरेंस बिश्नोई का कथित आपराधिक नेटवर्क केवल भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि उसकी गतिविधियों का दायरा कई देशों तक फैला हुआ था. जांच एजेंसियों का दावा है कि वह अपने नेटवर्क को एक संगठित कॉर्पोरेट ढांचे की तरह संचालित करता था, जिसमें अलग-अलग देशों में सक्रिय सहयोगियों और संपर्कों का इस्तेमाल किया जाता था.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर टूट पड़ी एफबीआई, खत्म हो जाएगा बिश्नोई का ग्लोबल गैंग?

