Site icon Socialblize

लड़की से छेड़छाड़, 15 km तक किया पीछे, गाड़ी तोड़ी… नासिक में मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला

महाराष्ट्र के नासिक जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल इगतपुरी से कानून व्यवस्था को पूरी तरह तार-तार करने वाली एक बेहद खौफनाक और डराने वाली वारदात सामने आई है. वीकेंड पर इगतपुरी के प्रसिद्ध भवाली डैम में अपने परिवार के साथ घूमने गए पर्यटकों पर कुछ मनचलों ने न सिर्फ जानलेवा हमला किया, बल्कि उनसे सरेआम लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने करीब 15 किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया और लोहे की रॉड व बेसबॉल स्टिक से हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है.

Exit mobile version