Site icon Socialblize

लखनऊ-अयोध्या में पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. लोकसभा सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता सूर्य मैथिल का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पहने गए भगवा वस्त्र और उन पर लगी भगवान रामलला की तस्वीर का अनुचित इस्तेमाल किया गया, जिससे सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, जबकि अयोध्या में साधु-संतों और हिंदू संगठनों के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर और तख्तियां लेकर पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी की और उनका विरोध दर्ज कराया. अयोध्या और लखनऊ से सामने आई तस्वीरों में प्रदर्शनकारी पप्पू यादव के पोस्टर जलाते और विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं. विरोध करने वालों का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम से सनातन परंपराओं और धार्मिक प्रतीकों का अपमान हुआ है.

Exit mobile version