Site icon Socialblize

रेलवे स्टेशन पर महिला को बचाने वाले RPF जवान को सिंधिया ने किया सलाम, मोतियों की माला पहनाई

शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की जान बचाकर 0बहादुरी और तत्परता की मिसाल पेश करने वाले आरपीएफ जवान को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सम्मानित किया. चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने जा रही महिला को अपनी जान की परवाह किए बिना बचाने वाले इस जवान की पहले सीसीटीवी फुटेज के जरिए पूरे क्षेत्र में चर्चा हुई, और अब केंद्रीय मंत्री ने भी उसकी सराहना कर उसका हौसला बढ़ाया. सिंधिया ने स्टेशन निरीक्षण के दौरान जवान को अपने पास बुलाकर सम्मानित किया और उसके साहस को सलाम किया.

Exit mobile version