गुरुग्राम के फर्रुखनगर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत युवाओं को खतरनाक स्टंटबाजी की ओर ले जा रही है. ब्लैक थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों को पानी और कीचड़ से भरे खेतों में दौड़ाकर रील बनाई गई, जबकि कई वाहनों से नंबर प्लेट तक गायब थीं. वीडियो में ऑफ-रोडिंग, हुड़दंग और लापरवाही साफ दिखाई दे रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़ में जानलेवा स्टंट किए जा रहे हैं, वहीं पुलिस ने वीडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.
