अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर समाजवादी पार्टी सांसद सनातन पांडेय का विवादित बयान सामने आया है. राम मंदिर में चढ़ावा/चंदा चोरी के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष ने बीजेपी पर सीधा हमला बोला है और कहा है कि मंदिर के नाम पर इकट्ठा किए गए चंदे का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, विपक्षी नेताओं का आरोप है कि बीजेपी के लोग कह रहे हैं “हमने मंदिर बनवाया है, चंदा हमने लिया है, हम चोरी करें तो दूसरी पार्टी को क्या लेना देना”. इस बयान को लेकर विपक्ष भड़का हुआ है. नेताओं का कहना है कि बीजेपी को ‘पागलपन’ सवार हो गया है, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि अब राम के नाम पर वोट आसानी से मिल जाएंगे. आरोप लगाया गया कि चंदा जिस उद्देश्य के लिए इकट्ठा किया गया था (यानी मंदिर निर्माण) उसके लिए खर्च न करके उसे ‘चुरा’ लिया गया. विपक्ष का कहना है कि जब जनता से भगवान के नाम पर चंदा मांगा गया था, तो ये वादा भी किया जाना चाहिए था कि पैसा सिर्फ मंदिर के काम में लगेगा और जनता की इच्छा के अनुसार खर्च होगा. विपक्ष ने मांग की है कि चंदे के हिसाब-किताब को सार्वजनिक किया जाए.
