आपको राम मंदिर सीईओ के सिलेक्शन प्रक्रिया को समझाते हैं. 5,300 से ज्यादा लोगों ने राम मंदिर के सीईओ पद के लिए आवेदन किया था. चयन समिति की तरफ से इन सभी लोगों से 34 सवालों के जवाब मांगे गए और उसी के आधार पर 16 कैंडिडेट्स इस पद के लिए योग्य पाए गए. स्क्रूटनी के बाद 16 लोग चुने गए थे, इनमें से तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा जाएगा, जिसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट 3 लोगों का इंटरव्यू लेगी और 3 में से सिर्फ एक व्यक्ति जो सीईओ होगा. उसके नाम पर मोहर लग जाएगी औपचारिक ऐलान हालांकि ट्रस्ट की तरफ से किया जाएगा, जिसके बाद सीईओ की नियुक्ति 3 साल के लिए होगी. हालांकि, कामकाज के आधार पर कार्यकाल आगे भी बढ़ सकता है.
