Site icon Socialblize

राखी के दिन आई आफत! नेपाल बाढ़ में फंसे भाई-बहन ने बयां किया खौफनाक मंजर

नेपाल में बाढ़ की तबाही अब भी जारी है. रक्षाबंधन ऐसा त्योहार है, जब भाई-बहन खुशियां बांटते हैं और जीवनभर एक-दूसरे की रक्षा का वादा करते हैं. लेकिन इस बार नेपाल की त्रासदी ने एक ऐसे भाई-बहन की कहानी सामने ला दी है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. रक्षाबंधन से महज दो दिन पहले आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बहन की पूरी दुनिया उजाड़ दी. घर मलबे में तब्दील हो गया, सालों की मेहनत पलभर में बह गई. ऐसे मुश्किल वक्त में उसका भाई उसके साथ चट्टान की तरह खड़ा है. वह मलबा हटाकर बहन के घर से बचा-खुचा सामान निकालने में जुटा है, ताकि तबाही के बीच उम्मीद की कुछ किरण बची रह सके. यह कहानी सिर्फ बाढ़ की नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते और मुश्किल समय में साथ खड़े रहने के जज्बे की भी है.

Exit mobile version