उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। योगी कैबिनेट के सामने मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया है, जिसके तहत मदरसों में संचालित कामिल और फाज़िल पाठ्यक्रम बंद किए जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के 2024 के फैसले के बाद सरकार यह कदम उठाने जा रही है। क्या अब मदरसे केवल 12वीं तक की शिक्षा देंगे? छात्रों पर इसका क्या असर होगा और आगे की पढ़ाई के लिए क्या विकल्प होंगे? जानिए इस रिपोर्ट में।
