उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के सेवरही स्थित एक कोचिंग सेंटर में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है. परिजनों के साथ पहुंची छात्रा ने भी आरोपी शिक्षक को चप्पल से पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
