उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मदरसों की ओर से दी जाने वाली कामिल (ग्रेजुएशन) और फाजिल (पोस्ट ग्रेजुएशन) डिग्री पर रोक लगाने जा रही है. इसको लेकर एक प्रस्ताव सीएम आदित्यनाथ योगी की कैबिनेट में आज पेश किया जाना है. इस प्रस्ताव के पास होते ही मदरसों में अब सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई करवाई जा सकेगी. सरकार यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ले रही है. 5 नवंबर, 2024 को अंजुम कादरी और अन्य बनाम भारत संघ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बिना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) की गाइडलाइंस को फॉलो किए चल रहे, इस तरह के कोर्स को बंद करना होगा.
