Site icon Socialblize

युद्ध के बीच खामनेई को अंतिम विदाई! ईरान में बदले की आग, अमेरिका पर बड़े हमले की तैयारी?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मृत्यु के बाद मशहद में उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है. पूरे ईरान की लीडरशिप और कई देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हो रहे हैं. इस बीच अमेरिका-ईरान के बीच फिर से युद्ध भड़क उठा है. पिछले 48 घंटों में दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका ने ईरान के करीब 175 सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं, जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों (फिफ्थ फ्लीट) पर मिसाइल और ड्रोन से पलटवार किया है. ईरान से लौटे NDTV पत्रकार के अनुसार, ईरानी जनता में समझौते के बजाय अयातुल्ला खामनेई और उनके परिवार की मौत का बदला लेने की तड़प नजर आती है. मजबूत अंडरग्राउंड सैन्य ठिकानों के कारण ईरान लंबी जंग के लिए भी तैयार नजर आता है. 

Exit mobile version