महाराष्ट्र में पुणे के मोशी में इमारत ढहने की घटना के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार धीमी कर दी गई है. पिंपरी-चिंचवड़ शहर में मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं, लेकिन फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, इमारत के अंदर जमा कचरे और मलबे को हटाने से बचा हुआ हिस्सा भी ढह सकता है. इसी खतरे को देखते हुए राहत और बचाव कार्य बेहद सावधानी के साथ किया जा रहा है.
मोशी में इमारत के ऊपर गिरा कचरे का ‘पहाड़’, मलबे में दबे कई लोग

